
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मेरठ बुलन्दशहर मार्ग (हापुड़ शहरी भाग) के मेरठ रेलवे ओवर ब्रिज (हापुड़ साईड) में मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग हापुड़ द्वारा सम्पादित कराया जा रहा है। इस खण्ड की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13.05.2026 द्वारा उक्त कार्य को 10 दिन (दिनांक 14.05.2026 से 23.05.2026 तक) पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित था, परन्तु अपरिहार्य कारणों से उक्त अवधि में कार्य नहीं कराया जायेगा। अब यह कार्य मई के अन्तिम सप्ताह अथवा जून के प्रथम सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है, जिसकी सूचना कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व अलग से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जायेगी। जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 14.05.2026 से 23.05.2026 के मध्य उक्त कार्य न होने के कारण यातायात पूर्व की भांति संचालित रहेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























