
👁 8 views Views
कूड़े में भोजन तलाशता निराश्रित गोवंश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बदनौली बस अड्डे की यह तस्वीर अपने आप में चिंताजनक है जिसमें एक गौवंश कूड़े में खाना तलाशता हुआ नजर आ रहा है। यह तस्वीर काफी कुछ बता रही है। सड़क पर फैली गंदगी से स्वच्छता अभियान को पलीता और कूड़े में भोजन तलाशते गोवंश सरकार की योजनाओं की धरातल पर सच्चाई उगल रहा है। गौ सेवकों ने इस तस्वीर पर चिंता जाहिर की है।
मामला गुरुवार का है जब एक गोवंश मोदीनगर रोड पर स्थित बस अड्डे के पास कूड़े में खाना तलाशता हुआ दिखाई दिया। नंदी महाराज की तस्वीर को देखकर लोग बेहद चिंतित हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























