
“17 मई से 15 जून तक नहीं होंगे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दो ज्येष्ठ 17 मई से 15 जून तक अधिक मास (एक शुद्ध ज्येष्ठ होगा, दूसरा ज्येष्ठ का अधिकमास होगा) क्या करें क्या न करें जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया 16 अप्रैल 2026 से वैशाख माह प्रारम्भ होकर 16 मई में समाप्त होंगे तथा 17 मई से ज्येष्ठ माह प्रारम्भ होकर 15 जून 2026 में समाप्त होंगे। इस वर्ष ज्येष्ठ माह अघिकमाह है। 17 मई दिन रविवार से एक माह 15 जून तक सभी मांगलिक कार्य विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि बंद हो जायेगे।
पुनः 17 जून से सभी मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया की भारतीय संवत्सर में हर चौथे साल अधिकमास चन्द्रमा की गति से आता हैं। चन्द्रमा की परिक्रमा 27 दिन में पूरी होती हैं। सूर्य देव 30 दिन बढ़ते हैं क्योंकि सूर्य 30 अंश तक एक ही राशि पे होते हैं। ऐसे में चन्द्रमास में हर माह तीन दिन बढ़ते हैं जो चौथे साल में अधिक या मलमास के रूप जोड़ा जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र और पंचांग अनुसार दो ज्येष्ठ मिलाकर 59 दिन का होगा। एक (एक शुद्ध ज्येष्ठ होगा, दूसरा ज्येष्ठ का अधिकमास होगा) अधिक मास को (मलमास) भी कहते हैं ! यह माह अत्यधिक गर्म होगा ! दो ज्येष्ठ होने के कारण इस वर्ष आषाढ़ माह का आगमन बिलम्ब से होगा !अधिक मास का समय मांगलिक शुरूआती कामों की बजाय साधना, दान और उपासना के लिए माना जाता है।रोज़ प्रातः सूर्य को जल से अर्घ्य देना, आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य स्तुति पाठ,विष्णुसहस्त्र नाम पाठ करना अन्नंत गुणा फल प्राप्त होता हैं !भगवान विष्णु, शिव तथा सूर्य की विशेष पूजा, मंत्र‑जप, विष्णु सहस्रनाम, हनुमान चालीसा, रामचरितमानस/भागवत/गीता पाठ कल्याणकारी हैं !व्रत रखना (सामर्थ्य अनुसार), सात्त्विक आहार, ब्रह्मचर्य और इंद्रिय‑संयम का पालन करना।गरीबों, ब्राह्मणों, गौशाला आदि में दान–पुण्य, विशेषकर अन्न, वस्त्र, घी, दीपदान, गऊ‑सेवा आदि सर्वोत्तम तथा मंगलकारी होता हैं !गंगा या पवित्र नदी में स्नान, मंदिर दर्शन, कीर्तन, सत्संग और आत्मचिंतन।अपने अधूरे धार्मिक संकल्प पूरे करना, नियमित साधना की शुरुआत साधक हेतु मंगलकारी हैं !
!! श्री ज्योतिष कार्यालय !!
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 963440832
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























