
👁 33 views Views
विधायक ने सडक मार्ग का शिलान्यास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने बुधवार को गांव कन्दौला से करनपुर मार्ग के नवनिर्माण कार्य (लंबाई 2.950 किमी, लागत 230.91 लाख रुपये) का शिलान्यास किया।
इस सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों के साथ संवाद भी किया और उनकी समस्याओ को जाना।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























