
देहरा के लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, भाईचारे का दिया संदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की गांव देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान हुए विवाद के बाद मंगलवार को थाना धौलाना परिसर में साठा चौरासी विकास मंच की पहल पर आयोजित शांति वार्ता में क्षेत्रवासी एकत्र हुए जिन्होंने गिले-शिकवे भुला कर एक दूसरे का हाथ थामा और गंगा जमुनी तहजीब को हर हाल में कायम करने का संकल्प लिया। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में क्षेत्र वासियों ने संकल्प लिया। बता दें कि यह बैठक करीब 5 घंटे तक चली जो दो चरणों में संपन्न हुई। दोनों समुदायों के प्रबुद्ध और सम्मानित लोगों ने खुलकर अपने-अपने विचार रखे और अंत में गिले-शिकवे भुला कर एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने का संकल्प लिया। साथ ही इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























