
👁 25 views Views
गढ़: अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। सीओ यातायात राहुल यादव, गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, पुलिस के साथ हाईवे पर पहुंचे और उन्होंने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि सड़क पर अवैध रूप से हुए अतिक्रमण के कारण हादसे की संभावना बनी रहती है। साथ ही जाम की समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























