
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार को एक टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गया और डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब एक ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे ऑटो से जा भिड़ा। सड़क हादसे में चीख पुकार मच गई। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























