
फूड प्वाइजनिंग से लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव असौड़ा में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। असौड़ा के साथ-साथ बद नौली और गांव अकडोली में भी फूड प्वाइजनिंग से लोगों के बीमार होने की बात सामने आई है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर वेद प्रकाश का कहना है कि सूचना के आधार पर जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में कुछ लोगों को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। बताया जा रहा है कि पकवान खाने के बाद सभी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनका उपचार कराया गया। सीएमओ ने बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























