
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसान से रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने ACO चकबंदी को गिरफ्तार कर लिया जिससे अफरा-तफरी मच गई। टीम रिश्वतखोर ए सी ओ चकबंदी को अपने साथ ले गई। मामला मंगलवार का है जब ए सी ओ चकबंदी जयवीर सिंह एक किसान से ₹40,000 की रिश्वत ले रहा था। तभी एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया।
























