
बाबूगढ़: चार मोडिफाइड साइलेंसर जब्त व चार बुलेट सीज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में एआरटीओ विभाग व यातायात पुलिस ने मंगलवार को मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर लगी चार बुलेट मोटरसाइकिल और चार साइलेंसरों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मोडिफाइड साइलेंसर से पटाका छोड़कर ध्वनि प्रदूषण होता है और हुड़दंग मचाने वाले इसका अधिकतर इस्तेमाल करते हैं। यह लगाना नियमों के विपरीत है।
मंगलवार को एआरटीओ हापुड़ रमेश कुमार चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, सीओ हापुड़ यातायात राहुल यादव व बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिसबल के साथ क्षेत्र में उतरे जहां उन्होंने एक दुकान पर पहुंच कर चार बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया और मौके से चार मोडिफाइड साइलेंसर भी बरामद किए। टीम का कहना है कि मोडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























