
👁 30 views Views
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बेटा घायल
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ततारपुर के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार सूरजपाल पुत्र कृपाल सिंह, सरोज पत्नी सूरजपाल और प्रियांशु पुत्र सूरजपाल निवासीगण करनपुर थाना उगेती जिला बदायूं घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने सरोज को मृत घोषित कर दिया जबकि सूरजपाल को मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं घायल बेटे प्रियांशु का उपचार हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























