
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने मोनिका पत्नी अरविंद सिंह निवासी दोयमी हापुड़ देहात की तहरीर के आधार पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मोनिका ने बताया कि शुक्रवार 8 मई की शाम करीब 6:00 बजे एक अनजान नंबर से उन्हें कॉल आया और उसने मोनिका व उसके परिजनों को मारने की धमकी दी। इस दौरान परिजनों के होश उड़ गए जिनमे ड़र का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोनिका ने बताया कि अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास कॉल आया और कॉल करने वाले ने उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद दूसरे नंबर से फिर उनके परिवार के सदस्य संदीप और सुषमा को भी फोन आया और गाली गलौज कर धमकी दी गई। परिजनों को मिल रही धमकियों से उनमें डर का माहौल है। मोनिका की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहात थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जो आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























