
👁 12 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पुलिस बल सतर्क है जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगा है। ज़ेट्टी बेरीकेडिंग के पास स्नान कर रहे श्रद्धालुओं से पुलिस ने अपील की कि वह आगे ना आए और पीछे रहकर ही स्नान करें। इसी में उन सभी की भलाई है। मौके पर महिला पुलिस भी तैनात है जो लगातार महिला श्रद्धालुओं से भी अपील कर रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में जिलाधिकारी हापुड़ और एसपी हापुड़ ने बृजघाट का निरीक्षण किया था और ज़ेट्टी बैरिकेडिंग के पास गहरे जल में बल्ली लगाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस बल मुस्तैद है जो गहरे पानी की ओर आगे बढ़ने वाले श्रद्धालुओं से पीछे रहने की अपील कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























