
👁 55 views Views
स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक घायल
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक स्कूल बस की चपेट में आने से नौ वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालक का उपचार चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के तगासराय गेट के भीतर एक बच्चा सड़क किनारे खड़ा था। तभी स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। सड़क हादसे के दौरान बालक लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























