
भानु सिद्धू को यूथ जिलाध्यक्ष हापुड़ नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी संगठन मंत्री चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ द्वारा समाज के प्रति भानु सिद्धू के पिछले कई वर्षों से निरंतर समर्पण, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता को देखते हुए उन्हें जनपद हापुड़ का यूथ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर भानु सिद्धू ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के युवाओं को संगठित कर उनके अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ, चौधरी मोहित मलिक एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान मुकेश चौधरी, ललित चट्ठा, अजीत सिद्धू, अखिल चौधरी, सुमित पंघाल, परविंदर सिंह उर्फ पप्पू, हर्ष सिद्धू, प्रिंस खड़े, निशांत चौधरी, विपिन मुंडेर, उज्वल सिरोही, अभिषेक चौधरी, विमल सिवाग, अंकुर चीमा, गौरव चट्ठा, विकास सिद्धू, आकर्षित चौधरी, हिमांशु चौधरी रिंकू बालियान हरप्रीत निर्वाण आदि उपस्थित रहे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























