
👁 103 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के समापन के दौरान दो पक्षों में हुए पथराव के मामले में कुछ लोग घायल हो गए जिनका पूर्व विधायक असलम चौधरी ने मेरठ मेडिकल पहुंच कर हाल जाना। पूर्व विधायक असलम चौधरी के अनुसार गांव देहरा निवासी सुहेल पुत्र जुल्फिकार और हाशिम पुत्र गुलबहार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की। साथ ही प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























