
बाबूगढ़: श्री परशुराम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की गढ़ रोड स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, लाइटिंग से सजाया गया। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर में उमड़ा।
डॉ. राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ व हवन कर मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान स्व. बीडी वशिष्ठ, स्वर्गीय शांति देवी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण पर किया गया। इस अवसर पर बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पति राजीव भी श्री परशुराम भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
मंदिर में भगवान श्री परशुराम के साथ-साथ गणपत्ति बप्पा, मां सरस्वती, शेरावाली मां, राधा-कृष्ण, सिंदूरी हनुमान जी, पंचमुखी हनुमान जी, विष्णु भगवान आदि की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरुष सभी ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926
























