
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर बुधवार की देर रात हाईवे पर कार सवार छह आरोपियों ने दूसरी कार को बीच सड़क पर रोक कर उसमें सवार चार युवकों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट और लात-घूंसों से हमला करने के साथ-साथ फायरिंग की और ईंट मार कर गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने छह अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव रोड़ी के शिवम ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10:00 बजे वह अपने दोस्त सादिक, शाकिर व सावेज संग हापुड़ देहात क्षेत्र के न 334 स्थित पटना गांव के पास अग्रवाल पराठा होटल पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक कार में सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ता देख वह अपने -अपने दोस्तों संग कार में सवार होकर वहां से निकलने लगे तभी दूसरी कार में सवार आरोपियों ने उनकी कार को बीच हाईवे पर रुकवाया और बेल्ट, लात घुसो, थप्पड़ों से मारपीट की। फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838























