
👁 45 views Views
सरकारी जमीन पर 25 साल से हुए अवैध कब्जे को हटवाया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में पुलिस-प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया। 25 वर्षों से दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था जिसके खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ईला प्रकाश की मौजूदगी में 8 ट्रैक्टरों और जेसीबी मशीन की मदद से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
ग्रामीणों के अनुसार सरकारी भूमि पर करीब 25 वर्षों से अवैध कब्जा था जिसकी शिकायत पर प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























