
एक दर्जन से अधिक पनीर के सैंपल अधोमानक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप पनीर खाने के शौकीन है तो चौकस हो जाइए क्योंकि आप पनीर के नाम पर प्रोटीन नहीं असुरक्षित पदार्थ खा रहे हैं और जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अप्रैल माह में लिए गए पनीर के नमूने में 13 नमूनों की रिपोर्ट असुरक्षित आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग कारोबारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।
प्रेस नोट के अनुसार सुरेंद्र कुमार सादिकपुर हापुड़, दीपक कुमार गांव रसूलपुर, शकील गांव नाहली, अखिल गांव नाहली, देवेंद्र कुमार प्रजापति गांव अल्लाहबख्शपुर गढ़, गुलजार गांव नाहली, अफसर अली बस स्टैंड पिलखुवा, चौधरी पवन डेरी शेखपुरा खिचरा, अजंता पनीर भंडार पिलखुवा, आरिफ गांव असरापुर संभल, भारत पनीर भंडार पिलखुवा, जावेद आलम गांव मन्नी खेड़ा संभल, ओम डेरी गांव पसवाड़ा बहादुरगढ़ से लिया गया पनीर का नमूने की जांच रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई है जनपद में बिकने वाला पनीर खाने योग्य नहीं है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























