
पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पुराना भीम नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को थिनर डालकर जलने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
धौलाना क्षेत्र के बड़ा मोहल्ला के सुभाष ने बताया कि उसकी बहन प्राची की शादी 10 मई 2024 को मोहल्ला भीम नगर के दीपांशु के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति दीपांशु, ससुर वीरपाल, जेठ नैन कुमार और जेठानी संगीता अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्राची को प्रताड़ित करते थे। 5 मई की रात करीब 8:00 बजे दीपांशु ने फोन कर बताया कि प्राची आग में झुलस गई है। आरोप है कि पहले उसे कमरे में बंद किया और थिनर डालकर आग लगा दी। प्राची की बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दीपांशु, वीरपाल, नैन कुमार और संगीता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























