
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापूरी में गुरुवार को 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पन्नापुरी के रहने वाले 25 साल के राहुल पुत्र जयपाल ने गुरुवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की छानबीन जारी है।






















