
फैक्ट्री में काम करते समय घायल हुए ऑपरेटर की उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में फैक्ट्री के अंदर हुए हादसे के दौरान घायल मजदूर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
50 वर्षीय नरेंद्र सिंह नेगी धौलाना क्षेत्र के धौलाना गुलावठी मार्ग पर स्थित प्रीत मशीन में ऑपरेटर के रूप में काम करते थे जो मंगलवार की दोपहर फैक्ट्री में मशीन पर भारी भरकम पार्ट फिट करने का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक क्रेन टूट गई और मशीन का भारी पुर्जा उनके ऊपर गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें कंपनी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार की देर शाम उनकी मौत हो गई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























