
जीएस विश्वविद्यालय में फायर सेफ्टी वीक के तहत मॉक ड्रिल आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार के निर्देशानुसार 04 मई से 10 मई 2026 तक मनाए जा रहे फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत जीएस विश्वविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना रहा।
मॉक ड्रिल में विश्वविद्यालय के कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी स्टाफ एवं अन्य विभागों के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया तथा सभी को आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
फायर सेफ्टी ऑफिसर सचिन बालियान ने बताया कि जिले में सभी प्रमुख इमारतों एवं अस्पतालों में नियमित निरीक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में जागरूकता बढ़े और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि सरकार के निर्देशों एवं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सचिन बालियान, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, फ़ायर टीम के सदस्य, उपनिदेशक अंकित विज , मनोज सिसोदिया, नवनीत भारद्वाज एवं एस.एन. सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























