
पिलखुवा: पूर्व चेयरमैन पति की बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने घर के बाहर खड़ी पूर्व अध्यक्ष के पति की बाइक को अपना निशाना बनाया जिसे चोर ने चुरा लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पिलखुवा की गांधी रोड निवासी पूर्व चेयरमैन गीता गोयल के पति मनीष गोयल नीटू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 5 मई की शाम करीब 7:45 बजे उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक चोर आया जिसने मोबाइल पर बात करते-करते उनकी स्प्लेंडर बाइक का लॉक खोल लिया और कुछ सेकंड में बाइक लेकर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926






















