
👁 28 views Views
पिलखुवा: युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चंडी मंदिर निवासी एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास का है जब कुछ दबंगों ने पिलखुवा के चंडी मंदिर निवासी नीरज के साथ मारपीट की। इस दौरान नीरज को काफी ज्यादा चोट आई है जो घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























