
👁 27 views Views
तय समय के बाद शराब की अवैध बिक्री की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर ददायरा में स्थित देसी शराब की दुकान से शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। रात को ठेका बंद होने के बाद खिड़की से अवैध रूप से शराब बेचते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
श्यामपुर ददायरा में स्थित देसी शराब की दुकान पर कुछ लोग देर रात पहुंचे। तय समय के बाद उन्होंने ठेके का दरवाजा खटखटाया तो खिड़की से शराब बेची गई। बाहर खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399























