
बंगाल में भाजपा की जीत पर हापुड़ में जश्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सोमवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाई वितरित की।
भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता माधरे, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, कपिल एसएस, मनोज तोमर, योगेंद्र पंडित, मुदित गोयल, सहदेव शास्त्री, अशोक शर्मा, पिंटू प्रधान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा के जिला दफ्तर पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर परस्पर लड्डू व रसगुल्ले बांटे और जश्न मनाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत घुसपैठियों के विरुद्ध हिंदुत्व की एक जुटता की जीत है और महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल विरोध करने पर टीएमसी सबक सिखाया है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























