
👁 4 views Views
दिव्यांगों ने खेलकूद मेले में दिखाया दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में ह्यूमन एबिलिटी फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग खेलकूद मेला-2026 का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर खेल कूद में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने जमकर बोलिंग व बैटिंग की और एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाया। दिव्यांगों की प्रतिभा को निखारने के लिए ह्यूमन एबिलिटी फाउंडेशन लगातार प्रयास कर रहा है और इसी क्रम में उसने इस दिव्यांग खेलकूद मेले का भी आयोजन किया। इसमें सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के पश्चात एक दूसरे को सभी ने शुभकामनाएं व बधाई दी।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























