
पिलखुवा के मां वैष्णों क्रियेशन चादर छपाई कारखाने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कृषि के लिए अनुदानित नेमलेपित यूरिया का गैर कृषि कार्य में प्रयोग करने के आरोप में पिलखुआ की मां वैष्णो क्रियेशन चादर छपाई कारखाने के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पिलखुआ थाना में जिला कृषि अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।यह रिपोर्ट कारखाना पर छापामार कार्रवाई के एक माह बाद दर्ज कराई गई है।कारखाना के कारिंदे अनुदानित यूरिया पिलखुआ की सहकारी समिति से खरीदते थे।छापामार टीम ने कारखाने से 45 किलो का एक नेमलेपित यूरिया का बरामद किया है जिसका एक नमूना जांच हेतु लिया गया है और शेष एक कमरे में रख कर कमरा सील कर दिया गया है।बैग पर प्रधान मंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना इफको अंकित है
छापामार टीम में तहसीलदार धौलाना आदि अफसर शामिल थे।छापामारी के समय कारखाने में आजमगढ का विजय कुमार, हापुड का मुकेश श्रीवास्तव गाजीपुर का योगेन्द्र, बलिया का हरेराम सैनी सीतापुर का महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।उन्होने बताया कि सरकार द्वारा अनुदानित नेमलेपित यूरिया का प्रयोग छपाई की स्याही को ठंडा करने मे किया जाता है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























