
बाइक सवार युवक को पीटने के मामले में तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी मोहित कुमार ने कुछ लोगों पर उसे लुखराणा गेट स्थित कांटे के पास जमकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त मनीष पाल के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लुखराड़ा से कस्बा बाबूगढ़ छावनी लौट रहा था। जैसे ही वह गांव लुकराड़ा स्थित कांटे के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए हर्ष राणा निवासी गांव भडंगपुर, विनीत निवासी गांव लुखराणा व एक अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे लोहे के पांच से जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में अपने दोस्त के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हर्ष राणा, यश राणा, विनीत एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















