
यूको पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर 4.33 लाख ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लोगों को लालच दे रहे हैं और लोग अपने रुपए गवाह रहे हैं।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में फोन कॉल के जरिए बैंक खातों से 4.33 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पिलखुवा के आर्य नगर के रहने वाले लच्छीराम निमेष ने बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर यूको पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर कॉल आया। कॉल के दौरान जानकारी लेने के बाद उसी दिन उनके खाते से 4,13,000 निकल गए। उनका खाता पत्नी के साथ संयुक्त है। उसके बाद उन्होंने साइबर सेल को मामले से अवगत कराया। साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















