
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित गुरुकुल विद्यालय ततारपुर के सामने रखे ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के कारण शुक्रवार को आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। लोगों ने विद्युत विभाग को मामले से अवगत कराया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।





















