
हापुड़: वाल्मीकि जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने शोभायात्रा मार्गों का किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हापुड़ पुलिस अलर्ट नजर आई। पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना हापुड़ नगर और हापुड़ देहात क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं के मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने संबंधित मार्गों पर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि शोभायात्राओं के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस प्रशासन द्वारा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























