
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर की पैदल गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और मुख्य मार्गों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























