
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी भानु प्रताप तोमर ने चीन में आयोजित 6th एशियाई गेम्स 2026 मेंस विच कबड्डी में देश को सिल्वर मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में रोशन किया है। गांव हिरणपुरा पहुंचने के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया। जनपद हापुड़ की सीमा में प्रवेश करते ही भानु प्रताप को बधाई देने वालों की कतार लग गई। क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।
जनपद हापुड़ के गांव हिरणपुरा निवासी भानु प्रताप तोमर का चयन भारतीय कबड्डी टीम में हो चुका है जिन्होंने 27 अप्रैल को चीन में आयोजित 6th एशियन गेम्स 2026 मेंस विच कबड्डी में हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जैसे ही वह बाबूगढ़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। भानु प्रताप ने अपने पिता प्रदीप गुर्जर के सपने को साकार किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज, सचिन पुनीत तेवतिया, योगेंद्र सिंह कोच, किसान नेता सरनजीत सिंह गुर्जर आदि ने सम्मानित किया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131






















