
👁 51 views Views
बेहोशी की हालत में मिले 40 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ोली में स्थित ट्यूबवेल पर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि बुधवार को 40 वर्षीय एक युवक हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ोली में बेहोशी की हालत में मिला जिसकी पहचान अभिजीत के रूप में हुई। ग्रामीण तुरंत युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















