
अशोक चौहान गैंग के सक्रिय सदस्य के प्लाट की कुर्की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक प्लॉट को कुर्क किया। कुर्की के बाद इस प्लॉट की खरीद-फरोख्त और किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा चुकी है।
तहसीलदार पवन कुमार, गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिसबल के साथ जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने महावीर कॉलोनी में अशोक चौहान गैंग के सक्रिय सदस्य संजीव पुत्र रामपाल निवासी चांदनेर के प्लाट को कुर्क कर लिया। शीर्ष अधिकारियों के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को कुर्की के बारे में जानकारी दी और प्लाट पर एक बोर्ड भी लगा दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























