
यूपीआई बॉक्स ठीक कराने का झांसा देकर एक लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी से साइबर ठगों ने यूपीआई साउंड बाक्स ठीक कराने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठगों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दर्ज रिपोर्ट में हर्ष विहार निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने काल की थी। काल रिसीव करने पर उसने खुद को यूपीआई साउंड बाक्स ठीक करने वाला बताया। आरोप है कि साउंड बाक्स चेक करने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से उसके यूपीआई से एक-एक रुपये के तीन ट्रांजेक्शन कराने को कहा लेकिन इसके बाद भी ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुए।
इसके बाद कुछ ही देर में दो बार में 50-50 हजार रुपये ठग ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बाद में खाते की जांच करने पर पीड़ित को एक लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस ने घटना के दो महीने बाद अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169






















