
👁 75 views Views
वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से शोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र शर्मा का अकस्मात निधन होने की खबर पर शोक की लहर दौड़ गई। वह करीब 75 वर्ष के थे। दो-तीन दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सोमवार की देर रात निधन हो गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा निज निवास 766 मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ से सुबह 10:30 बजे हापुड़ चौराखी की स्वर्ग आश्रम रोड के लिए प्रस्थान करेगी।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





















