
डीएम हापुड को सिख पंथ का इतिहास भेंट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबन्ध मे उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड के द्वारा हापुड़ जिले की नव नियुक्त जिला अधिकारी आई ए एस कविता मीना से शुक्रवार को उनके आफिस में पहुँच कर सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब जी का मॉडल और सिख इतिहास की कुछ पुस्तके भेंट कर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ की तरफ से बधाई एव हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की और विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड एवं हापुड़ का सिख समाज
हमेशा प्रशासन का सहयोगी रहा है। भविष्य में भी सिख समाज प्रशासन का सहयोगी रहेगा। शीघ्र ही जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करने का भी विश्वास दिलाया।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169

























