
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने वालों पर कार्रवाई की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने जिलाधिकारी कविता मीना से शुक्रवार को भेंट कर भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने का मुद्दा उठाया। कांग्रेसी नेताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और पुतला फूंकने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान रामनिवास स्मारक कॉलेज की छात्राओं को भी भाजपा ने मोहरा बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। जो कि बेहद ही निंदनीय हैं। स्कूल के बच्चों को पुतला फूकने में शामिल करवाने वाले कॉलेज और कॉलेज मैनेजमेंट पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























