
सड़क हादसे में मोपेड सवार महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा फ्लाईओवर पर पानी पीने के लिए रुकी मोपेड सवार महिला को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान मोपेड सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार इसरत मोपेड पर सवार होकर बुधवार की शाम 6:00 बजे हापुड़ देहात के गांव असौड़ा से गढ़ के गांव दौताईजा रही थी। वह सिंभावली में सिखेड़ा फ्लाईओवर पर पानी पीने के लिए रुकी तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे इसरत की मौत हो गई।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























