
हापुड़: पक्का बाग पहुंची जीएसटी की टीम, 90 लाख की आईटीसी का मिला अंतर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में एक प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि आईटीसी में करीब 90 लाख रुपए का अंतर पाया गया। जांच के बाद टीम ने विभाग के खाते में 85 लाख रुपए जमा कराए। साथ ही फर्म के दस्तावेजों, अभिलेखों को कब्जे में ले लिया।
गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की SIB टीम के उपायुक्त विमल दुबे के नेतृत्व में सहायक आयु्क्त विपिन शुक्ला, सतीश तिवारी, आलोक राय हापुड़ के पक्का बाग स्थित फर्म पर पहुंचे। टीम ने जाते ही लैपटॉप, मोबाइल, दस्तावेज, अभिलेख आदि कब्जे में ले लिए। बताया जा रहा है कि यह फर्म स्कीमड मिल्क पाउडर का कारोबार करती है। टीम ने फर्म के खरीद-फरोख्त के रजिस्टर, स्टॉक आदि दस्तावेजों की जांच की जिसमें सामने आया कि दावा किए गए आईटीसी और वास्तविक आईटीसी में करीब 90 लाख रुपए का अंतर है। इसके बाद टीम ने तुरंत 85 लाख जमा कराए। आगे की जांच जारी है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























