
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी युवक की नौकरी पर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के परियोजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
उदय पाल पुत्र श्रीपाल गाजियाबाद स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था जो सोमवार की सुबह अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था कि धौलाना में मसूरी-गुलावठी रोड पर सौलाना मोड़ के पास एक परिचित से बातचीत करने के लिए बाइक रोक कर खड़ा हुआ था। तभी तेज रफ्तार आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे में उदयपाल की मौत हो गई जबकि साथी राहुल की टांग में भी फ्रैक्चर हुआ है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























