
गढ़मुक्तेश्वर का व्यापारी हापुड में हुआ ठगी का शिकार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ठगों के लालच में फंसा गढ़मुक्तेश्वर का व्यापारी ठगों के हाथ तीस हजार रूपए नकद, मोबाइल व अंगूठी गंवा बैठा।
हुआ यह था कि जवाहर गंज गढ़मुक्तेश्वर से एक व्यापारी अजय कुमार प्रजापति हापुड के रोडवेज स्टेंड पर असौडा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था कि तीन ठग आ धमके।उन्होने अजय को 8 लाख रुपए का लाभ होने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया और उसे मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर ले गये,जहां उनके और साथी मिल गये।सभी ने अजय पर लाभ के जादू का ऐसा करिश्मा दिखाया कि अजय ने जेब से 30 हजार रूपए, मोबाइल व अंगूठी उतार कर दे दी।ठग माल सहित फरार हो गये तो अजय को ठगी का एहसास हुआ।अजय ने हापुड कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























