
👁 44 views Views
पिलखुवा: बिना मान्यता चलते मिले दो निजी स्कूल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने मंगलवार को स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान लाखन और हिंडालपुर के कंपोजिट स्कूलों के गेट बंद मिले। स्कूल में पढ़ने आए बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे।
इसी बीच बीएसए ने पिलखुवा के ही मगनुम और ग्रेस पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया जहां मान्यता संबंधी दस्तावेज न मिलने पर स्कूल बिना मान्यता चलते मिले। इसके बाद दोनों निजी स्कूलों समेत चारों स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उचित जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























