
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवानी की मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, बिसरा सुरक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में शुक्रवार की रात 20 वर्षीय विवाहिता शिवानी की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता नहीं चल सका है जिसके बाद बिसरा सुरक्षित कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद बुलंदशहर के गांव रजापुर की रहने वाली शिवानी की शादी तीन महीने पहले दीपक के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम तेज हवा और बूंदाबांदी के बीच अचानक हाई टेंशन लाइन का खंभा टूटकर टीन शेड पर गिर गया जिस समय हादसा हुआ उस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद थी। ऐसे में शिवानी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























