
10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इटोरी में रविवार की रात अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
समय करीब 8.30 बजे अशोक त्यागी पुत्र गंगाशरण त्यागी निवासी मौ. तग़ासराय थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ की ईमटोरी में गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन हापुड़ की दो गाड़ियों सहित प्रभारी अग्निशमन केंद्र हापुड़ मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। दमकल विभाग के पहुंचने से पूर्व ही लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। दोनों यूनिटों ने पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से काबू में किया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























