
कूड़े में लगी आग पर पाया काबू, दमकल विभाग ने गाड़ियों में आग लगने से बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित वंश गार्डन के सामने कूड़े के ढेर में रविवार की रात आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के पास गाड़ियां भी खड़ी थी जिन तक आग की आंच पहुंचने वाली थी। तभी दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभालते हुए आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। कई गाड़ियों ने समय रहते हुए आग बुझाई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इलाका भी प्रदूषित हो गया जिसकी वजह से लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा।
रविवार की रात बुलंदशहर रोड पर स्थित वंश गार्डन के सामने कूड़े के ढेर में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग की विशाल लपटे देख लोगों के होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर फायर सर्विस हापुड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। आग के कारण गाड़ियां भी चपेट में आने ही वाली थी कि दमकल की टीम ने उस पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























